
Johnny Depp VS Amber Heard Verdict: जॉनी डेप की जीत पर बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी, एम्बर को देने होंगे 116 करोड़
AajTak
जूरी ने यह बात मानी भी है कि आर्टिकल जॉनी के बारे में लिखा गया था. ऐसे में एम्बर हर्ड को जॉनी को नुकसान भरपाई के रूप में 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग 116 करोड़ रुपये देने होंगे. जॉनी डेप की जीत पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलेब्स खुशी जता रहे हैं.
हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच चल रहा कोर्ट केस अब खत्म हो चुका है. जॉनी ने एम्बर पर 50 मिलियन डॉलर्स का मानहानि का मुकदमा किया था. अब इस केस का वर्डिक्ट जूरी ने दे दिया है और इसमने एक्टर को जीत जीत हासिल हुई है. छह हफ्तों तक चले इस केस में जॉनी डेप की जीत से उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलेब्स भी खुशियां मना रहे हैं.
जॉनी डेप ने जीता केस
जूरी ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाते हुए माना कि एम्बर हर्ड द्वारा 2018 में लिखे वॉशिंटन पोस्ट के आर्टिकल से उनकी मानहानि हुई थी. इस आर्टिकल में एम्बर ने दावा किया था कि वह घरेलू हिंसा की पीड़िता रही हैं. हालांकि उन्होंने आर्टिकल में जॉनी डेप का नाम नहीं लिखा था. लेकिन उसका इशारा जॉनी की तरफ ही था.
जूरी ने यह बात मानी भी है कि आर्टिकल जॉनी के बारे में लिखा गया था. ऐसे में एम्बर हर्ड को जॉनी को नुकसान भरपाई के रूप में 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग 116 करोड़ रुपये देने होंगे.
एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर पलटवार करते हुए 100 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया था. इसमें उनके लगाए एक इल्जाम को वह साबित कर पाई हैं. ऐसे में जॉनी को उन्हें 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग हर्जाने के रूप में देने होंगे. एम्बर अपनी इस हार से बिल्कुल खुश नहीं हैं. उन्होंने अपने बयान में नाराजगी भी जताई है.
Shakira and Gerard Pique Breakup: बीवी नहीं प्रेमिका बनकर रहना चाहती थीं पॉप सिंगर शकीरा, ऐसे टूटा 12 साल का रिश्ता

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












