
Jharkhand: इलेक्ट्रिक कटर से खूनी वारदात! 12 टुकड़ों में काट फेंकी दूसरी पत्नी की लाश, गर्दन समेत कई हिस्से गायब
AajTak
Jharkhand News: रुबिका पहाड़िया और दिलदार अंसारी एक-दूसरे को पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे. दिलदार पहले से शादीशुदा था. उसने रुबिका को अपनी दूसरी पत्नी बनाया था. इसी बीच रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता हो गई. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, अब उसका टुकडों में शव मिला है.
राजधानी नई दिल्ली के 'श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड' को लोग अब तक भूले नहीं कि अब झारखंड के साहिबगंज से इसी तरह का दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया है. जिले के बोरियो में 22 साल की आदिवासी लड़की को कटर से 12 टुकड़ों में काट फेंक दिया गया. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति दिलदार अंसारी ही है. कहा जा रहा है कि करीब दो साल से दोनों एक साथ रह रहे थे.
बोरियो थाना पुलिस ने बताया कि महिला का शव शनिवार देर शाम संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे घर और उसके नजदीक से तकरीबन 12 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया गया. उसकी गर्दन समेत ऊपरी शरीर के कई हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं. जिनकी तलाश में टीम लगी हुई है.
एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के मुताबिक, मृतका की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (22 साल) के रूप में हुई है. उसकी हत्या पति दिलदार अंसारी (25 साल) ने की है. मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी, जबकि आरोपी समुदाय विशेष का है. बीते दो साल से दोनों एक छत्र के नीचे रह रहे थे. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
दिलदार की दूसरी पत्नी थी रुबिका
एसपी ने आगे बताया कि रुबिका पहाड़िया, दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी. वे एक-दूसरे को पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे. रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता थी. उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था.
कुत्ते नोच रहे थे पैर, तब पड़ी नजर दरअसल, शनिवार शाम को मोमिन टोला के लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुछ कुत्तों का झुंड दिखाई दिया, जो मांस के टुकड़ों को नोच रहा था. गौर करने पर पता चला कि मांस (पैर) के टुकड़े किसी मानव शरीर के हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी छानबीन करते हुए एक बंद पड़े घर में जा पहुंचे, जहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







