
J&K में टार्गेट किलिंग कर रहे TRF के कमांडर आदिल वानी का खात्मा, देखें सुरक्षाबलों ने कैसे किया ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के शोपिया में सुरक्षाबलों ने एक Joint Operation में 2 आतंकवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही कुलगाम में एक दूसरे एनकाउंटर में दो और आतंकी मारे गए हैं. आज पाकिस्तान और उसके भेजे हुए भाड़े के आतंकियों को ये संदेश मिल चुका है कि आतंकियों का टाइम पूरा चुका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के Joint Operation में 2 आतंकवादी मारे गए. इनमें से एक आंतकी आदिल वानी, TRF आतंकी संगठन का कंमाडर था. TRF का पूरा नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट है. इसे कश्मीर में लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन की लोकल ब्रांच कहा जाता है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












