
J&K: बारामूला में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी अरेस्ट, कश्मीरी पंडित-स्थानीय नेता थे इनके निशाने पर
AajTak
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार के मुताबिक मई में सुरक्षाबलों ने 27 आंतकी मार गिराए. इनमें से 17 स्थानीय और 10 पाकिस्तानी थे. इतना ही नहीं 22 आतंकी मई में गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने 5 टेरर मॉड्यूल का खुलासा भी किया गए.
कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चल रहे हैं. इसी के चलते पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी बारामूला रईस मोहम्मद भट्ट ने बताया कि दोनों हाइब्रिड आतंकी हैं, जो हाल में ही आतंकी संगठन में शामिल हुए थे. ये स्थानीय नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला करने की फिराक में थे.
दक्षिण कश्मीर में भी सक्रिय हैं हैंडलर
एसएसपी ने बताया कि दोनों की पहचान 23 साल के इरशाद अहमद मीर और 18 साल के जाहिद बशीर के रूप में हुई है. दोनों ही बारामूला के नेहालपोरा के रहने वाले हैं. उनके पास से पुलिस को 2 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन की पिस्टल बरामद हुई हैं. उन्होंने बताया कि आतंकी हैंडलर उत्तर के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर में भी ऐक्टिव हैं.
पिछले महीने लापता हो गए थे दोनों
पुलिस ने बताया कि नेहालपोरा के पट्टन में रहने वाले इरशाद मीर की पिछले महीने 9 मई को लापता होने की सूचना मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि वह लश्कर के एक मॉड्यूल के जरिए आतंकवादी रैंक में शामिल हो गया है.
इसके बाद 20 मई को जाहिद बशीर लापता हो गया था. पता चला कि आतंकवादियों ने उसे अपने साथ शामिल होने का लालच दिया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












