
J&K: गुरेज में बर्फबारी ने सजाया स्नो क्रिकेट का मंच, युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास
AajTak
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. इस साल कश्मीर में एक तिहाई से भी कम बर्फबारी हुई है, जिससे किसान और पर्यटक दोनों चिंतित हैं. कम बर्फबारी से फसलों पर असर और गर्मियों में पानी का संकट बढ़ने की आशंका है. गुरेज में स्नो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है. इस आयोजन में स्थानीय टीमों और सेना का सहयोग रहा.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












