
Israel-Gaza War: हमास आतंकियों की सुरंगों में इजरायल भर रहा समंदर का पानी, भूमध्य सागर में लगाए बड़े पंप
AajTak
Israel ने गाजा में हमास आतंकियों की सुरंगों में भारी मात्रा में पानी भरना शुरू कर दिया है. इसके लिए भारी पंपों के जरिए समंदर का पानी सुरंगों में डाला जा रहा है. अब तक इजरायल ने इसकी पुष्टि नहीं की थी लेकिन कई हफ्तों से सुरंगों में पानी भरने की व्यवस्था की जा रही थी. इन सुरंगों में हमास आतंकी छिपते थे. हथियार छिपाते थे.
इजरायल सेना ने आधिकारिक तौर पर यह मान लिया है कि वह भारी मात्रा हमास आतंकियों की सुरंगों में पानी भर रहा है. गाजा में मौजूद 800 से ज्यादा सुरंगों में पानी भरने की तैयारी इजरायली सेना कई हफ्तों से कर रही थी. लेकिन इसे लेकर चुप्पी साध रखी थी. इजरायल इन सुरंगों में समंदर का नमकीन पानी भर रहा है. जिसके लिए बड़े पंप लगाए गए हैं.
इसे लेकर पहला खुलासा अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने किया था. जिसमें एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया था कि इजरायली सेना ने पांच बड़े पंप भूमध्य सागर के पास लगाए हैं. इनसे सभी सुरंगों में समुद्री पानी भरा जाएगा. ये पंप अल-शाती रेफ्यूजी कैंप के उत्तर में लगाए थे. उनसे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई गई हैं.
हर पंप के पास हजारों क्यूबिक मीटर पानी हर घंटे खींचने की ताकत है. गाजा में मौजूद सुरंगों से हमास आतंकी गोरिल्ला युद्ध करते थे. उस समय इजरायल ने इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था. गाजा में पानी की कमी थी, इसलिए यह सवाल उठ रहा था कि कहीं ये प्रोजेक्ट गाजा के लोगों को पानी सप्लाई करने की हो.
सुरंगों में पानी भरने से जमीन धंसने का खतरा भी है
अमेरिकी अखबार ने कहा था कि सुरंगों में पानी भरने से पहले उनकी छानबीन की जाएगी. ताकि बंधकों को मुक्त कराया जाए. उसके बाद ही उनमें पानी भरा जाएगा. उस समय यह भी संशय जारी किया गया था कि क्या ये सुरंगें पानी डालने के बाद टिक पाएंगी. क्योंकि समुद्री पानी सुरंगों में डालने के बाद उसे जमीन सोखेगी भी. कुछ हफ्तों या महीनों के बाद ये सुरंगें या तो पानी सोख लेंगी. या कमजोर होकर धंस जाएंगी.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








