
'ISIS की खिलाफत करने वाले देश हमास से लड़ें, ये नया वर्जन है,' इटली की PM से मुलाकात में बोले नेतन्याहू
AajTak
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. उससे पहले साइप्रस के राष्ट्रपति से भी मिले. नेतन्याहू ने कहा कि आज हमें इस बर्बरता को हराना है. यह हमारे लिए सबसे कठिन समय है. हमें इस बर्बरता को हराना है. यह सभ्यता की ताकतों और राक्षसी बर्बर लोगों के बीच एक लड़ाई है.
इजरायल और हमास के बीच 15 दिन से जंग चल रही है. ये जंग अब तक किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है. इजरायल सरकार लगातार हमास के लड़ाकों को मारने का संकल्प दोहरा रही है. इस बीच, शनिवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और युद्ध में साथ खड़े होने पर धन्यवाद जताया. इसके साथ ही नेतन्याहू ने हमास को नया आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) बताया.
नेतन्याहू ने कहा, यह एक तरह से परीक्षा है. सभ्यता की परीक्षा और हम इस परीक्षा को जीतेंगे. उन्होंने आगे कहा, हम उन सभी देशों से उम्मीद करते हैं जो आईएसआईएस से लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं, वे एकजुट होकर हमास से लड़ें, क्योंकि हमास नया आईएसआईएस है.
'हमें बर्बरता को हराना है'
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से कहा, यहां आने और इजरायल के साथ खड़े होने के लिए आपका धन्यवाद देते हैं. यह हमारे लिए सबसे कठिन समय है. हमें इस बर्बरता को हराना है. यह सभ्यता की ताकतों और राक्षसी बर्बर लोगों के बीच एक लड़ाई है. उन लोगों ने निर्दोष लोगों, मासूमों, बुजुर्गों की हत्याएं कीं. अंग-भंग किए. रेप किया और सिर काट दिया, जला दिया.
'हमें आतंकवाद से लड़ना होगा'
वहीं, प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, मैं यहां आकर खुश हूं. मुझे लगा कि इटली सरकार और इटली के लोगों की यहां एकजुटता दर्शाने के लिए व्यक्तिगत रूप से आना बहुत महत्वपूर्ण है. आपको यह बताना कि हमने ऐसी तस्वीरें देखीं हैं, जो अविश्वसनीय थीं. यह ऐसी चीज है जिससे हमें कल और आज लड़ना है. हम इजराइल के अस्तित्व, अपनी रक्षा और अपने लोगों की सुरक्षा के अधिकार की रक्षा करते हैं. हम पूरी तरह से समझते हैं कि आतंकवाद से लड़ना होगा. हमारा मानना है और हम सोचते हैं कि आप इसे निर्णायक लड़ाई तक ले जाएंगे. हम उन आतंकवादियों से अलग हैं.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








