
ISI की स्क्रिप्ट, अंजू के बदले तेवर और गिफ्ट की बौछार... इस कहानी में अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है!
AajTak
Anju Nasrullah: अंजू को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या पाकिस्तान में अंजू पर दबाव है? क्या वो पाक के प्रोपेगैंडा का शिकार हो रही है? क्या पाक उसका इस्तेमाल कर रहा है? क्या उसे इस्लाम अपनाने को मजबूर किया गया? अंजू शादी नहीं कर रही थी, फिर शादी क्यों की? क्या ये सीमा हैदर के भारत आने का बदला है? अंजू के बयानों की स्क्रिप्ट कौन लिख रहा है? उसके इर्द गिर्द सुरक्षा घेरा क्यों है?
''एक महिला दूसरे मुल्क से चलकर पाकिस्तान आती है और इस्लाम कुबूल करती है, इससे बढ़कर हमारे लिए खुशी की बात कुछ नहीं है. हमारे बुजुर्ग भी दीगर लोगों का इस्लाम में इस्तकबाल करते आए हैं. दूसरे धर्म से इस्लाम में आने वालों की जितनी मदद होनी चाहिए, उतनी की जाए. ताकि उनको किसी तरह की मुश्किल महसूस न हो. उन्हें देखकर और लोग भी इस्लाम अपनाएं...''
ये कुछ बातें पाकिस्तान के एक बड़े उद्योगपति ने भारतीय महिला अंजू उर्फ फातिमा को बड़े तोहफे देने वक्त कही थीं. मतलब पति और 2 बच्चों को छोड़ने वाली अंजू के पाकिस्तान जाने की वजह या फिर कहें कि भारतीय महिला को प्यार के जाल में फंसाकर वहां बुलाने की वजह लगभग साफ होती जा रही है.
दरअसल, Pak Star Group of Companies के मालिक मोहसिन खान अब्बासी ने अपने बयान से काफी हद तक इरादा साफ कर दिया कि आखिर अंजू की उनके यहां इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है.
'अंजू को देख और भी अपनाएं इस्लाम...' PAK स्टार कंपनी के मालिक ने गिफ्ट किया प्लॉट, घर बैठे सैलरी देने का भी ऐलान
पता हो कि इस्लाम अपनाकर पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह करने वाली भारतीय ईसाई महिला अंजू थॉमस को बिजनेसमैन अब्बासी ने बाकायदा लाखों रुपए कीमत का प्लॉट और रुपए भी तोहफे में दिए. यही नहीं, पाकिस्तान के बेहद खतरनाक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में रह रही अंजू उर्फ फातिमा को अब तक काफी मदद मिल चुकी है.
पाकिस्तान में ऐसी जगह पर है अंजू...जहां आतंकी बरपाते हैं कहर, PAK सेना भी जाने से खाती है खौफ

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








