
IRCTC: ट्रेन रिजर्वेशन करवाने के लिए जरूर कर लें ये काम, वर्ना आ सकती है दिक्कत!
AajTak
Indian Railways: IRCTC के जरिए से लाखों लोग ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं. अगर आपने लंबे समय से टिकट की बुकिंग नहीं करवाई है तो आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट पर वैरिफिकेशन करना होगा. जानिए इसके पूरे प्रोसेस के बारे में.
Indian Railways: देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग रेल से यात्रा करते हैं. इसके लिए वे ट्रेन में कंफर्म बर्थ के लिए रिजर्वेशन करवाते हैं. आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन का टिकट बुक करवाते हैं. ट्रेन बुकिंग के समय एक-एक सेकंड काफी महत्वपूर्ण होता है. IRCTC ने हाल ही में टिकट बुकिंग प्रोसेस में कुछ अपडेट किए हैं. जिन्होंने लंबे समय से टिकट बुक नहीं करवाए हैं, उन्हें इनका पालन करना होगा.
IRCTC वेबसाइट पर करें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वैरिफाई 1- सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाकर वैरिफिकेशन विंडो पर क्लिक करें.2- अब यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डालनी होगी.3- अब आपको दाएं ओर वैरिफिकेशन का एक ऑप्शन दिखाई देगा. इसके अलावा, बाईं ओर आपको एडिट का बटन दिखाई देगा. यहां आपको जानकारी भरनी होगी. 4-अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.5- अब इसी तरह से ईमेल आईडी के वैरिफिकेशन का भी तरीका होगा. आपको ईमेल आईडी पर ओटीपी भेजा जाएगा.
वैरिफिकेशन के बाद कैसे करें ऑनलाइन रिजर्वेशन?1-सबसे पहले IRCTC पोर्टल पर जाएं और उसमें अपनी आईडी डालें.2- अब सोर्स डेस्टिनेशन, डेट और किस कोच से जर्नी करनी है, इसकी जानकारी भरें.3- अब आपको कई ट्रेनों की लिस्ट दिख जाएगी, जिसके जरिए से आपको टिकट बुक करना होगा.4- यात्रियों को अब नाम, उम्र, जेंड, बर्थ प्रिफ्रेंस आदि की जानकारी भरनी होगी.5- अब पेमेंट पर क्लिक करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा. यात्रा की जानकारी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







