
Inside Story: हमला, हत्या और दरिंदगी... मणिपुर में लड़कियों के गुनहगारों में खाकीवाले भी शामिल!
AajTak
मणिपुर की तस्वीरों को देख कर दिमाग सुन्न हो जाता है. यकीन नहीं आता कि ये तस्वीरें उसी आज़ाद भारत की हैं, जिस पर हम गर्व करते हैं. उसी भारत की जिसे हम फिर से विश्वगुरु बनाने का ख्वाब पाले बैठे हैं. समझ में नहीं आता कि ये किस मिट्टी के बने हुए लोग हैं.
Manipur Violence: वो द्वापर युग था, ये कलियुग है. वो महाभारत था, ये आज का भारत है. इज़्जत तार–तार वहां भी हुई थी, इज़्जत नीलाम यहां भी हुई है. तमाशा वहां भी बना था, तमाशबीन यहां भी हैं. तब भरी सभा में दुशासन द्रौपदी को बालों से पकड़कर घसीटते हुए ले कर आया था और आज की द्रौपदी को बीसियों दुशासनों ने खुलेआम निर्वस्त्र कर सबकी आंखों के सामने घसीटा है. उस सभा में जब द्रौपदी का अपमान हो रहा था तो भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और विदुर जैसी महान हस्तियां अपना कर्तव्य भूल कर मूक दर्शक बन गई थीं और आज के हुक्मरान इतना सबकुछ होने के बावजूद सिर्फ और सिर्फ बातें बना रहे हैं.
सच पूछिए, तो महाभारत और आज के भारत का असली फर्क तो यही है कि तब द्रौपदी के बुलाने पर श्री कृष्ण तो आ गए, लेकिन रोती–बिलखती, इज्जत की भीख मांगती मणिपुर की बेटियों के लिए कोई भी देवदूत बनकर नहीं आया.
सुनो द्रौपदी! शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे, छोड़ो मेहंदी खड्ग संभालो, खुद ही अपना चीर बचा लो.. द्यूत बिछाए बैठे शकुनि, मस्तक सब बिक जाएंगे, सुनो द्रौपदी! शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे.
कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की ये कविता शायद आज के इस माहौल में, मणिपुर की उन तस्वीरों पर सबसे ज्यादा मौजू है. सचमुच अगर सबकुछ देखते हुए सत्ता और शासन अपनी आंखें मूंद ले, इंसाफ और कार्रवाई की बात तो करें, लेकिन धरातल पर कुछ नजर ना आए, तो फिर लाचारगी और नाउम्मीदी का पैदा होना तो लाजिमी है. दिल कचोटता है. मन सवाल पूछता है कि इंसान आख़िर करे तो क्या करे.
दिमाग सुन्न कर देने वाला वीडियो मणिपुर की तस्वीरों को देख कर दिमाग सुन्न हो जाता है. यकीन नहीं आता कि ये तस्वीरें उसी आज़ाद भारत की हैं, जिस पर हम गर्व करते हैं. उसी भारत की जिसे हम फिर से विश्वगुरु बनाने का ख्वाब पाले बैठे हैं. समझ में नहीं आता कि ये किस मिट्टी के बने हुए लोग हैं. जिन्होंने अपनी सोच, अपने विवेक और अपनी बुद्धि से जाने कैसा बैर पाल लिया है. ये जो कुछ कर रहे हैं, वैसा तो जानवर भी नहीं करते. शहरों-अट्टालिकाओं में रहने-जीनेवाले लोग अक्सर सभ्य होने का ढोंग करते हुए दूसरों को कबिलाई बता कर मुहाबिसें करते हैं. अक्सर लोगों की एहसास-ए-बेहतरी का यही जुमला होता है. लेकिन आज अगर ये तस्वीरें वाकई कबीलों में रहने वाले लोगों की निगाहों से गुज़र जाएं, तो शायद वो भी हमसे पूछ लेंगे कि बताओ सभ्य कौन है और बर्बर कौन?
दुश्मनी में इंसान से भेड़िए बन गए आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल वो वीडियो सुदूर नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर सूबे से आया है. वो भी मणिपुर के थोबल जिले के नोंगपोक सेकमाई इलाके से. जातीय संघर्ष की आग में जल रहे इस इलाके के लोग दुश्मन से पाई-पाई का हिसाब लगाने के लिए कब इंसान से भेड़िए बन गए, उन्हें तो इसका अहसास ही नहीं रहा. वरना क्यों कर ये सैकड़ों नौजवान, जिन्हें मणिपुर की इन बेटियों की आबरू बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाना था, उन्होंने खुद ही अपने हाथों से उन लड़कियों से आबरू तार-तार कर डाली. आज जज़्बात बहुत हैं मगर अल्फाज़ कम पड़ रहे हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








