
Indo-US Trade Data: अमेरिका ने दे दिया सबूत, अब चीन नहीं, भारत है अपना नंबर-1 दोस्त!
AajTak
Trade Data: अमेरिका बीते वित्त वर्ष (2021-22) में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार (Business Partner) बन गया है. इससे दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों का पता चलता है. यही नहीं, भारत के साथ व्यापार के मामले में अमेरिका ने चीन (China) को भी पीछ़े छोड़ दिया है.
भारत (India) और अमेरिका (America) की दोस्ती नई कहानी लिख रही है. अमेरिका अब चीन के मुकाबले भारत को तरजीह दे रहा है. खासकर आर्थिक मोर्चे (Economy) पर दोनों देश एक-दूसरे का मजबूत भागीदार बन रहा है. पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका का चीन से ज्यादा भारत के साथ व्यापार (Business) हुआ है. एक तरह से ये सबूत है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं.
दरअसल, अमेरिका बीते वित्त वर्ष (2021-22) में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार (Business Partner) बन गया है. इससे दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों का पता चलता है. यही नहीं, भारत के साथ व्यापार के मामले में अमेरिका ने चीन (China) को भी पीछ़े छोड़ दिया है.
भारत-अमेरिका के बीच व्यापार के आंकड़े
वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) के आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्वपिक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया. जो 2020-21 में 80.51 अरब डॉलर का था.
आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में भारत का अमेरिका को निर्यात (India Export America) बढ़कर 76.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 51.62 अरब डॉलर रहा था. वहीं इस दौरान अमेरिका से भारत का आयात बढ़कर 43.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 29 अरब डॉलर था.
आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष (2021-22) में भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 115.42 अरब डॉलर का रहा, जो 2020-21 में 86.4 अरब डॉलर का था. वित्त वर्ष के दौरान चीन को भारत का निर्यात मामूली बढ़कर 21.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 21.18 अरब डॉलर रहा था.













