
Independence Day: 15 अगस्त को इस बार लाल किले पर नहीं होगी सजावट, जानें क्या होगा खास
AajTak
हर साल स्वतंत्रता दिवस के लिए लाल किले को सजाया जाता है, लेकिन इस साल लाल किला अपने असली स्वरूप जैसा ही दिखाई देगा. इस बार लाल किले पर भारी-भरकम सजावट नहीं की जाएगी. आइए जानते हैं इस बार क्या होगा खास.
15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडारोहण किया जाता है. इसके लिए काफी तैयारियां की जाती हैं. हर साल स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए लाल किले को पूरी तरह सजाया जाता है, लेकिन इस बार लाल किले में किसी भी तरह की भारी भरकम सजावट नहीं की जाएगी. लाल किला अपने असली स्वरूप जैसा ही दिखाई देगा. इस बार लाल किले पर कोई साज-सजावट तो नहीं होगी, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूरे रहेंगे.
इस बार लाल किले पर क्या होगा खास लाल किले की प्राचीर के सामने G-20 का फूलों से सजा लोगो लगा रहेगा. वहीं, हर राज्य के 75 जोड़े ( couple) पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लाल किले में मौजूद रहेंगे. इसी के साथ, विशेष अथिति के तौर पर 622 वाइब्रेंट विलेज के सरपंच मौजूद रहेंगे. साथ में श्रम योगी भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे, वो श्रम योगी जिन्होंने सेंट्रल विस्टा बिल्डिंग बनाने में अपना योगदान दिया. इसके अलावा प्राइमरी स्कूल टीचर, नर्स, मछुवारे, बॉर्डर रोड के श्रम योगी, घर जल योजना के श्रम योगी भी विशेष अथिति के तौर मौजूद रहेंगे.
ऐसे होंगे सुरक्षा इंतजाम लाल किले पर सुरक्षा इंतजाम की बात करें तो लाल किला इस रूट पर दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे,1 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सभी आने जाने वाले लोगों पर और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी. इसी के साथ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा, FRS कैमरा भी लगाए गए हैं. एक हजार से ज्यादा रूफ टॉप पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे. वहीं, लाल किले के पास एंटी ड्रोन, एंटी एयरक्राफ्ट और एंटी स्निकिंग सिस्टम भी लगाया गया है.
बता दें, 15 अगस्त की सुबह 7:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी झंडा फहराएंगे. इसके बाद पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के भाषण के बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











