
Holi Wishes 2025: गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार... मुबारक हो आपको होली का त्योहार
AajTak
Holi wishes in hindi: होली का त्योहार लोगों के दिलों में खुशी और फिजाओं में रंग भर देता है. होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते और होली की बधाई देते हैं. हम आपके लिए लेकर आएं हैं होली की शुभकामनाओं वाले मैसेज जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं.
Holi wishes: होली का त्योहार हर किसी को पसंद होता है. इस दिन घरों में चिप्स, पापड़, गुजिया से लेकर तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान खाए जाते हैं. इस महावर्प पर लोग अपनों के साथ मिलकर रंग, गुलाल से होली खेलते हैं. ऐसे में अपनों को होली की शुभकामनाएं देना न भूलें.
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी. यह रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली,मुबारक हो आपको रंगों भरी होली.
मक्के की रोटी नींबू का अचार सूरज की किरणें खुशियों की बहार चाँद की चाँदनी अपनों का प्यारमुबारक हो आपको होली का त्योहार.
रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ, आज तो सारी गलती भूल जाओ लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों, आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ,होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
आपके जीवन में हो रंगों की भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार यही दुआ है मेरी ईश्वर से इस बार, होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार,होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
दिलों को मिलाने का मौसम है दूरियां मिटाने का मौसम है होली का त्योहार ही ऐसा है रंगों में डूब जाने का मौसम हैHappy Holi 2025

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






