
Heeramandi First Look: 1 फरवरी को भंसाली की 'हीरामंडी' से उठेगा पर्दा, देखने मिलेगा फर्स्ट लुक
AajTak
भंसाली की 'हीरामंडी' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं. अब इसको लेकर एक अपडेट सामने आई है. अपडेट के मुताबिक, इस सीरीज का पहला लुक 1 फरवरी को देखने मिलेगा. इससे पहले आए टीजर में सीरीज में काम कर रही एक्ट्रेसेज के लुक से पर्दा हटाया गया था.
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' का इंतजार दर्शकों को लंबे वक्त से है. भंसाली अपने ग्रैंड सेट्स और कॉस्टयूम के साथ बढ़िया कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अब वो 'हीरामंडी' लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में हीरामंडी नाम की जगह को दिखाया जाएगा, जो वैश्याओं का इलाका था और जिसपर वो रानियों की तरह राज करती थीं.
हीरामंडी को लेकर आई अपडेट
भंसाली की 'हीरामंडी' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं. अब इसको लेकर एक अपडेट सामने आई है. अपडेट के मुताबिक, इस सीरीज का पहला लुक 1 फरवरी को देखने मिलेगा. नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से टीजर वीडियो शेयर किया गया है. इसी के जरिए अपडेट शेयर हुई है.
वीडियो में शो का पूरा नाम 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' बताया गया है. फरवरी 2023 में रिलीज किए गए टीजर में शो का नाम 'हीरामंडी' दिया गया था और इसकी टैगलाइन 'व्हेयर कोर्टसान्स वर क्वीन्स' थी. अब इसे बदल दिया गया है. टीजर में बताया गया है कि सीरीज का पहला लुक कल यानी 1 फरवरी को आएगा. भंसाली सभी को इसके साथ जादुई दुनिया में लेकर जाने वाले हैं.
ये एक्ट्रेसेज कर रहीं काम
इससे पहले आए टीजर में सीरीज में काम कर रही एक्ट्रेसेज के लुक से पर्दा हटाया गया था. इसमें अदाकारों को गोल्डन आउटफिट और हेवी ज्वेलरी से सजे धजे देखा गया था. भंसाली की इस ग्रैंड सीरीज में अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया है. तीनों हीरामंडी नाम की जगह में बसी तवायफों का किरदार निभा रही हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










