
Haryana Rajya Sabha Election Result: एक वोट से पलट गई अजय माकन की किस्मत, करना पड़ा हार का सामना
AajTak
Haryana Rajya Sabha Election Result: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे. कयास लगाए जा रहे थे कि एक सीट पर भाजपा तो दूसरी पर कांग्रेस की जीत पक्की है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने उलटफेर करते हुए कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया.
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर हुई वोटिंग के नतीजे आ चुके हैं. महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक से भी ज्यादा हैरानी हरियाणा के परिणामों ने दी है. हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव थे. कयास लगाए जा रहे थे कि एक सीट पर भाजपा तो दूसरी पर कांग्रेस की जीत पक्की है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी ने यहां बड़ा उलटफेर कर दिया.
हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए वरिष्ठ नेता अजय माकन को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. महज एक वोट के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है.
हरियाणा में ऐसा रहा वोटों का गणित
राज्यसभा चुनाव में एक वोट 100 के बराबर माना जाता है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस का एक वोट रद्द कर दिया था. इसलिए यहां 88 वोट बचे थे, यानी 8800 वोट. जीत के लिए 8800/3+1 यानी 2934 वोट चाहिए थे. भाजपा के कृष्णलाल पंवार की जीत के बाद 66 वोट बच गए, जो कार्तिकेय को ट्रांसफर कर दिए गए.
एक वोट से कार्तिकेय ने पलटी बाजी
कार्तिकेय शर्मा और अजय माकन को 29-29 (2900-2900) वोट मिले थे. लेकिन भाजपा के 66 वोट मिल जाने के बाद कार्तिकेय के वोट 2966 हो गए और उनकी जीत हो गई. कांग्रेस का एक वोट अवैध होने के कारण पूरी बाजी पलट गई.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












