
Happy Birthday Bitcoin: 13 साल का हो गया Bitcoin, 6 पैसे से शुरू हुआ सफर अब 35 लाख रुपये का
AajTak
Bitcoin 13 years journey: अभी बिटकॉइन 34,85,856.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. सिर्फ आज के ट्रेड में यह करीब 30 हजार रुपये चढ़ा है. पिछले साल एक समय इसकी कीमत 50 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. इसे बिना सरकारी नियंत्रण वाली भविष्य की ऑनलाइन पेमेंट प्रणाली के रूप में शुरू किया गया था. जब इसे लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत महज 0.0008 डॉलर (करीब छह पैसे) थी.
सबसे लोकप्रिय और वैल्यूएबल क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बिटकॉइन (Bitcoin) ने इस सप्ताह 13 साल पूरे कर लिए. बिटकॉइन ने 13 साल के इस सफर में इन्वेस्टर्स को जादुई रिटर्न दिया है. इसने 13 साल पहले मात्र छह पैसे से सफर की शुरुआत की, जो अभी करीब 35 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है.
More Related News













