
Ground Report: 'हम अपनी सेना का समर्थन...' भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर पंजाब के युवाओं का जोश हाई
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद पंजाब के गुरदासपुर में जीवन सामान्य नजर आया है. यहां के बेहरामपुर गांव के युवा सीजफायर से खुश नजर आए और कहा कि वह अब स्कूल-कॉलेज जा सकेंगे और अपना काम कर सकेंगे. साथ ही युवाओं ने कहा कि हम अपनी सेना का समर्थन करने के लिए मौजूद हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के चंद घंटों बाद ही एक बार फिर सीमा पर गोलियों की गूंज सुनाई दी. जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई की. जिससे सीमावर्ती इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सेना को अभी भी अलर्ट पर रखा गया है. हालांकि, सीमावर्ती राज्यों में स्थिति अब सामान्य होने लगी है. इसी बीच AAJTAK ने पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बेहरामपुर गांव के युवाओं के एक समूह के साथ चौपाल की.
सीजफायर के बाद यहां पर युवा वॉलीबॉल खेलते नजर आए. सीजफायर को लेकर युवाओं का कहना है कि वे युद्ध विराम की घोषणा से खुश हैं.युवाओं का कहना है कि अब जीवन सामान्य हो सकता है और हम स्कूल और कॉलेज जा सकते हैं. पंजाब में बहादुरी की एक महान विरासत है और हम अपनी सेना का समर्थन करने के लिए वहां मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: '48 घंटे में कई दौर की बात, भारत-पाकिस्तान के PM भी फोन कॉल पर जुड़े...', सीजफायर पर अमेरिका का बयान
युवाओं ने कहा कि हमारे दादा हम लोगों को 1971 और 1999 युद्ध को लेकर बताते थे कि युद्ध में कैसी स्थिति होती है. भारत-पाक के बीच जंग जैसे हालात बन गए थे. हम लोगों ने पहली बार इस तरह की स्थिति का सामना किया. युद्ध में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान मौजूद एक युवा ने कहा कि मैं एनडीए में जाने के लिए अकादमी में ट्रेनिंग ले रहा हूं. मुझे ट्रेनिंग में सिखाया जाता है कि कैसे दुश्मनों का मुकाबला करना है. अगर युद्ध होता है तो मैं देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







