
Ground Report: सरोगेट मदर की मंडी, 20 लाख से शुरू हो रहा पैकेज, जैसी चॉइस, वैसी लड़की उपलब्ध करा रहे एजेंट!
AajTak
देश में सरोगेसी एक्ट बना ताकि कोख की खरीद-बिक्री न हो लेकिन क्या ये रुक पाया! अस्पतालों से लेकर सोशल मीडिया पर पूरा नेटवर्क है, जो 15 से लेकर 40 लाख या इससे भी ज्यादा में आपकी शर्तों पर सरोगेट दिलवाएगा. कोई सरोगेट बनना चाहे तो उसके लिए जरूरतमंद कपल भी खोज लाएगा. खुफिया ढंग से काम करती इस दुनिया में हमने भी खुफिया नाम से सेंध लगाई और पाया कि ऑर्गन्स की तरह इसका भी रैकेट चल रहा है, लेकिन ज्यादा गुपचुप तरीके से.
किराये पर कोख- कुछ साल पहले ये टर्म काफी सुनी जाती थी. इसमें जरूरतमंद महिलाएं 9 महीनों तक किसी और का बच्चा अपने पेट में पालतीं और डिलीवरी के बाद पैसे लेकर लौट जातीं. धीरे-धीरे इस बंदोबस्त की शक्ल बिगड़ती चली गई. विदेशी कपल सरोगेसी टूरिज्म के लिए आने लगे. यहां तक कि भारत को बेबी फैक्टरी कहा जाने गया. तब हजारों ऐसे क्लीनिक थे, जो गरीब महिलाओं की मजबूरी से कमा रहे थे. सरोगेसी के लिए मानव तस्करी तक होने लगी थी. सरकार एक्ट लाई लेकिन ये गोरखधंधा रुका नहीं बल्कि भीतर ही भीतर फल-फूल रहा है.
aajtak.in ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से इस गड़बड़झाले को टटोला. दिल्ली-एनसीआर के कई फर्टिलिटी सेंटर्स में बात की. कहीं सरोगेट की जरूरत बताते हुए, तो कहीं खुद सरोगेट बनना चाहते हुए. फिर क्या था, पर्दे के पीछे चल रहे इस गोरखधंधे की एक के बाद एक परतें खुलने लगीं.
एक सरोगेट मदर की तलाश मुझे ले गई गुरुग्राम के फर्टिलिटी क्लीनिक. मैंने यहां अपना नाम 'दिव्या' बताया. वहां पहुंचते ही एक फॉर्म भरवाकर डॉक्टर के कमरे में भेज दिया गया.
डॉक्टर से पहले कोऑर्डिनेटर मिली, जो भरोसा दिलाती है कि क्लीनिक जो सरोगेट दिलाता है, उनका सक्सेस रेट काफी अच्छा है. एक सरोगेसी के लिए वो 10 से 15 लड़कियों की स्क्रीनिंग करता है ताकि आप तक स्वस्थ और तंदुरुस्त बच्चा पहुंचा सके.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







