
GEN-Z प्रदर्शन के दौरान नेपाल की जेलों से भागे 3723 कैदी दोबारा गिरफ्तार, 10 हजार से अधिक अब भी फरार
AajTak
नेपाल में हुए इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 51 लोगों की मौत हुई, जिसमें 21 प्रदर्शनकारी शामिल हैं. 1,300 से अधिक घायल हुए. आगजनी से अटॉर्नी जनरल कार्यालय और 17 निचली अदालतें नष्ट हो गईं.
नेपाल में 8 और 9 सितंबर को हुए हिंसक Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश की विभिन्न जेलों से भागे लगभग 3,723 कैदियों को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बिनोद घिमिरे ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तक ये कैदी जेलों में वापस पहुंचा दिए गए हैं. हालांकि, कुल 10320 कैदी अब भी फरार हैं, जिसके मद्देनजर उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की है.
डीआईजी बिनोद घिमिरे ने कहा कि कुछ कैदी अपने आप लौट आए, जबकि भारत की पुलिस ने भी उन कैदियों को पकड़ने में सहयोग किया जो भारत की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे. नेपाल-भारत सीमा पर तैनात एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने अब तक 75 से अधिक फरार कैदियों को पकड़ा है, जो बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमाओं के पास से पकड़े गए. इनमें से कुछ पर भारत में संगठित अपराध, उगाही और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं.
यह भी पढ़ें: पब्लिक के लिए खुला नेपाल बॉर्डर... छोटी गाड़ियों की आवाजाही शुरू, बड़े वाहनों पर रोक जारी, Video
सोशल मीडिया बैन से शुरू हुई आग
यह घटना नेपाल के इतिहास में सबसे बड़े आंतरिक सुरक्षा संकट का हिस्सा है, जो 4 सितंबर 2025 को शुरू हुई. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर), लिंक्डन, रेडिट, सिग्नल और स्नैपचैट पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि इन कंपनियों ने नए नियमों के तहत देश में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था. युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए.
ये विरोध प्रदर्शन जल्द ही सरकार के भ्रष्टाचार, खराब शासन और भाई-भतीजावाद के खिलाफ व्यापक आंदोलन में बदल गए. 8 सितंबर को काठमांडू में पुलिस की गोलीबारी से 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जिससे आग और भड़क गई. 9 सितंबर को हिंसा चरम पर पहुंच गई. प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार के मुख्यालय सिंह दरबार, सुप्रीम कोर्ट, नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय को आग लगा दी, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर हमला किया और संघीय संसद भवन को निशाना बनाया. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 10 सितंबर को इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगाया और 'शूट-एट-साइट' आदेश जारी किया.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








