
एक घर, दो मुर्दा बहनें और अधमरी मां... मालवीय नगर कांड में पुलिस को मर्डर-सुसाइड का शक, वजह की तलाश
AajTak
दिल्ली के मालवीय नगर में घर के अंदर दो बहनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मां को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. पुलिस को शक है कि यह मर्डर-सुसाइड का मामला हो सकता है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
Delhi Double Death Case: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक घर के अंदर दो बहनों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं उनकी मां घर के एक कमरे में बेहोश हालत में मिली, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस इस मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में इसे मर्डर-सुसाइड की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि असल सच सामने लाने के लिए पुलिस को बेहोश महिला के होश में आने का इंतजार है.
ऐसे सामने आया पूरा मामला यह मामला गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सामने आया. बताया जा रहा है कि जब महिला का पति काम से घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और अंदर पहुंची तो जो मंजर सामने था, वह बेहद चौंकाने वाला था.
अलग-अलग कमरों में मिली लाश पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो उन्हें दो अलग-अलग कमरों में दोनों बहनों की लाश मिली. एक युवती के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है. वहीं दूसरी युवती के गले में कपड़े या पट्टी जैसा फंदा लगा हुआ था. दोनों बहनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में यह मामला बेहद रहस्यमय नजर आ रहा है.
तीसरे कमरे में बेहोश मिली मां इसी घर के तीसरे कमरे में पुलिस को दोनों बहनों की मां बेहोश हालत में मिली. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने महिला को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल वह होश में नहीं हैं, इसलिए पुलिस उनका बयान नहीं ले पाई है. जांच एजेंसियों का मानना है कि महिला के होश में आने के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम की असली कहानी सामने आ सकेगी.
दोनों बहनों की पहचान पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मृतकों की पहचान 33 और 28 साल की दो सगी बहनों के रूप में की है. जानकारी के मुताबिक बड़ी बहन दिव्यांग थी, जबकि छोटी बहन ने हाल ही में कानून की पढ़ाई पूरी की थी. दोनों अपने परिवार के साथ उसी घर में रहती थीं. परिवार के लोग उन्हें बेहद शांत और पढ़ाई-लिखाई में रुचि रखने वाली बताते हैं. अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
छोटी बहन के हाथ पर कट के निशान जांच के दौरान पुलिस को छोटी बहन के हाथ पर कट के निशान भी मिले हैं. इसके अलावा उसके गले पर क्रेप बैंडेज से कसाव के संकेत मिले हैं, जिससे यह शक गहराता जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई हो सकती है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

कनाडा के विंडसर के लसाल इलाके में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पहले से धमकियां मिल रही थीं और दो महीने पहले घर में आग भी लगाई गई थी. उनका दावा है कि हमलावरों ने नैन्सी के पेट में कई बार चाकू से वार कर हत्या की.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर नौ मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए 9 मार्च से सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं. विपक्ष ने ओम बिरला पर भेदभाव का आरोप लगाया है और यही विषय प्रस्ताव में विचारणीय होगा. देखें वीडियो.

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है. शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 रहा और हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

ईरान युद्ध को 153 घंटे पूरे हो चुके हैं। सातवां दिन है. आज एक ऐसा बयान आया है। जिसने बता दिया है कि ईरान इस युद्ध में मिसाइल की बिसात बिछाकर अमेरिका को मात देने के लिए लंबी बाजी खेलने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अबतक की सबसे बड़ी धमकी दी गई है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा.

गुरुग्राम पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन बुकी को गिरफ्तार किया है. खेरकी दौला थाना पुलिस ने सेक्टर-81 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर राहुल, अमित और पारस को पकड़ा. मौके से 11 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

मुंबई महानगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी ने आज दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक का मुख्य फोकस मुंबई में कचरे के सेग्रीगेशन पर था. कचरे को अलग-अलग वर्गों में बांटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया ताकि शहर की सफाई बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले. इस पर कांग्रेस के पार्षद अशरफ आजमी ने क्या बताया, देखें वीडियो.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.





