
Gehraiyaan Trailer: फैन्स का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन आएगा दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' का ट्रेलर
AajTak
20 जनवरी को यह रिलीज होने जा रहा है. करण जौहर ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस वीडियो में बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण फिल्म के बारे में बताती सुनाई दे रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' के ट्रेलर की घोषणा हो चुकी है. 20 जनवरी को यह दोपहर 2 बजे रिलीज होने जा रहा है. करण जौहर ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण फिल्म के बारे में बता रही हैं. वह कहती हैं, 'इमोशन्स हमारे अंदर गहराइयों तक जाएंगे और हम भी इस दुनिया की गहराइयों में डाइव करेंगे.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












