
G7 के लिए इटली में PM मोदी, आउटरीच सेशन के अलावा मैक्रों, सुनक, मेलोनी और जापानी पीएम से होगी मुलाकात
AajTak
भारत G7 का सदस्य नहीं है लेकिन आउटरीच देश के तौर पर आमंत्रित किया है. इस दौरान पीएम मोदी आउठरीच सत्र में शिरकत करेंगे और और इवेंट से इतर कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का ये पहला विदेशी दौरा है.
इटली के अपुलिया में 50वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख जुटे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शामिल हैं.
भारत G7 का सदस्य नहीं है लेकिन आउटरीच देश के तौर पर आमंत्रित किया है. इस दौरान पीएम मोदी आउटरीच सत्र में शिरकत करेंगे और और इवेंट से इतर कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का ये पहला विदेशी दौरा है.
PM मोदी का G7 मीटिंग शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार तड़के जी7 समिट के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे हैं. वह समिट से इतर वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
वह दोपहर 2.15 से 2.40 बजे तक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह इसके बाद 2.40-3 बजे तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ वार्ता करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग सात बजे G-7 समिट में शिरकत करेंगे. इस दौरान उनका इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वेलकम फोटोशूट होगा. शाम 5.30 बजे G-7 समिट का आउटरीच सत्र शुरू होगा. रात नौ बजे के आसपास पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉलज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद इटली की पीएम मेलोनी के साथ उनकी मीटिंग होगी. जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ पीएम मोदी की बैठकों का दौर खत्म होगा. आखिरी में इटली की पीएम रात्रिभोज की मेजबानी भी करेंगी.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








