
G-20 से बौखलाए पाकिस्तान के नरम पड़े तेवर, बिलावल ने बताया क्यों जरूरी था भारत दौरा
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संसद की विदेश मामलों की स्थाई समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान के लिए जरुरी था कि उसके मामले और दृष्टिकोण को ना सिर्फ भारत के सामने बल्कि एससीओ के अन्य सहयोगी देशों के समक्ष रखा जाए.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी इस महीने की शुरुआत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत आए थे. उनका यह दौरा भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में खूब चर्चा में रहा था. लेकिन अब बिलावल ने अपने भारत दौरे को लेकर कहा है कि उनका यह दौरा पाकिस्तान के लिए बहुत सकारात्मक और सफल रहा है.
बिलावल ने संसद की विदेश मामलों की स्थाई समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान के लिए जरुरी था कि उसके मामले और दृष्टिकोण को ना सिर्फ भारत के सामने बल्कि एससीओ के अन्य सहयोगी देशों के समक्ष रखा जाए.
उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर मामले का सवाल है, भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय मुद्दों और बहुलवाद की जिम्मेदारियों का सवाल है, भारत दौरे के बाद मेरा निष्कर्ष यह है कि एससीओ में हिस्सा लेना सकारात्मक और सफल रहा.
उन्होंने समिति को बताया कि हमने सोचा था कि हमें पाकिस्तान के नजरिए को न सिर्फ भारत के सामने बल्कि अन्य देशों के सामने भी रखना चाहिए.
बता दें कि बिलावल एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने चार मई को गोवा गए थे. यह 2011 के बात किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा रहा.
G-20 की सफलता से चिढ़ गया था पाकिस्तान

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








