Flood Update: मुंबई में येलो अलर्ट, ठाणे ,नवी मुंबई में भी बारिश के आसार
AajTak
Flood Update: गुजरात से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक बारिश और बाढ़ का तांडव जारी है और इससे आज भी राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र के पालघर, पुणे और सतारा के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, Kolhapur, Akola, Amravati, Bhandara, Buldhana, Chandrapur, Gadchiroli, Gondia, Nagpur, Wardha, Washim, और Yavatmal के लिए येलो अलर्ट. अलर्ट को देखते हुए महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों में एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की छह टीमें लगाई गई हैं. देखें ये वीडियो.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












