
Flipkart Sale: सस्ते में मिल रहे स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप और एक्सेसरीज, कीमत 449 रुपये से शुरू
AajTak
Flipkart Sale: सेल से अच्छा मौका किसी आइटम्स को खरीदने का नहीं हो सकता है. फ्लिपकार्ट पर इन दिनों इनफिनिक्स डेज सेल चल रही है, जिसमें टीवी, स्मार्टफोन और टैपटॉप समेत एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर लैपटॉप या टीवी, फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में आप डिस्काउंट पर इन आइटम्स को खरीद सकेंगे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इनफिनिक्स डेज सेल चल रही है. 10 मई से शुरू हुई सेल 14 मई तक चलेगी, जिसमें आप डिस्काउंट पर कई आइमट्स खरीद सकते हैं.
सेल में Citi Bank कार्ड यूज करने पर आपको एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा. कंपनी सिटी बैंक कार्ड यूज करने पर 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart पर चल रही सेल से आप infinix Hot 11s को 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. हैंडसेट 128GB स्टोरेज, Helio G88 प्रोसेसर और Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. वहीं Infinix Note 11 को आप 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले और 33W की फास्ट चार्जिंग मिलती है.
इसके अलावा आप Infinix Note 11s को 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन में Helio G96 प्रोसेसर, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है.
अगर आप एक सस्ते 5G फोन की तलाश में हैं, तो Infinix Zero 5G को खरीद सकते हैं. इस फोन को आप 15,999 रुपये में डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. फोन Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आता है.
सस्ते टीवी की तलाश में हैं, तो आप Infinix X3 Android TV खरीद सकते हैं. 32-inch स्क्रीन साइज वाले इस टीवी को आप फ्लिपकार्ट से 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं. टीवी एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










