
Firozpur: भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव से सहमे सरहदी गांव, लोग सामान बांध कर रिश्तेदारों के घर पहुंचे, बोले- जवानों के साथ हैं
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर जिले के भारत-पाक सीमा से सटे गांव हजारा सिंह वाला में तनाव के माहौल के चलते लोग रातों-रात सामान समेटकर अपने रिश्तेदारों के घर चले गए. सरहदी गांवों के लोग हर बार सबसे पहले प्रभावित होते हैं, लेकिन फिर भी वो अपने हौसले के साथ कहते हैं कि वो अपने देश और जवानों के साथ खड़े हैं.
भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है. इस तनाव का सीधा असर सरहदी जिलों पर पड़ता है. पंजाब के फिरोजपुर जिले के सरहदी गांव हजारा सिंह वाला के लोग देर रात अपने घरों से जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर रवाना हो गए.
गांव के करीब आठ लोगों का परिवार रात के समय ही अपने रिश्तेदारों के गांव सेदे के लिए रवाना हो गया. लोगों का कहना है कि जब भी भारत-पाक सीमा पर तनातनी होती है या फिर सतलुज दरिया में बाढ़ आता है, तो सबसे पहले परेशानी सरहदी गांवों के लोगों को ही होती है.
फिरोजपुर की भारत-पाक सीमा पर तनाव
हर बार की तरह इस बार भी गांव वालों को मजबूरी में घर छोड़ना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उनके हौसले कमजोर नहीं हैं. गांव वासियों का साफ कहना है कि भले ही हमें अस्थायी तौर पर गांव छोड़ना पड़ा हो, लेकिन हमारा दिल और समर्थन हमेशा देश और हमारे जवानों के साथ है.
गांव छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे लोद
गांव सेदे पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जरूरी सामान समेट लिया है, लेकिन स्थिति सुधरते ही वापस अपने घर लौट जाएंगे. गांव वालों ने कहा कि हम डरकर नहीं जा रहे, सिर्फ एहतियात के तौर पर गांव छोड़ रहे हैं. जवान बॉर्डर पर तैनात हैं और हम उनके साथ खड़े हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







