
Film Wrap: रणवीर सिंह ने खरीदा करोड़ों का घर, जन्नत जुबैर हैं KKK 12 की हाईएस्ट पेड खिलाड़ी
AajTak
एंटरटेनमेंट में दुनिया में सोमवार के लिए बहुत कुछ हुआ. बॉलीवुड, टीवी, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को जानने के लिए पढ़ें हमारा फिल्म रैप.
सोमवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. रणवीर सिंह ने नया घर खरीदा तो वहीं खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर भी खुलासे हुए. इसे अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर चर्चा में आया. बॉलीवुड, टीवी, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को जानने के लिए पढ़ें हमारा फिल्म रैप.
TMKOC: ऐश्वर्या सखूजा के 'दयाबेन' बनने में कितनी सच्चाई? बोलीं- ऑडिशन दिया था लेकिन...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे पॉपुलर और पुराने शोज में से एक है. इसके किरदार दर्शकों की डेली लाइफ का हिस्सा हो चुके हैं. ऐसे में शो के महत्वपूर्ण किरदारों में से एक दयाबेन का जाना फैन्स के लिए किसी झटके जैसा था और वो सालों से इस कैरेक्टर के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.
शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे Ranveer Singh, मुंबई में खरीदा 119 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट
बॉलीवुड के पॉपुलर और पावर कपल कहे जा जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब जल्द ही शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं. रणवीर सिंह ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. इस घर के जरिए उन्हें बैंडस्टेंड से अरेबियन सी का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा. रणवीर-दीपिका का ये नया घर कैसा होगा, कितने में खरीदा है, इसकी जानकारी हम आपको देंगे.
Shamshera के लिए रणबीर कपूर ने कैसे बनाई एथलेटिक बॉडी? ट्रेनर ने रिवील किया वर्कआउट और डायट सीक्रेट

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












