
FIFA World Cup लुक पर हुईं ट्रोल, अब दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये बहुत स्पेशल और...
AajTak
बेशर्म रंग गाने में अपने बिकिनी लुक पर ट्रोल होने के बाद लोगों को लगा था कि दीपिका फीफा में अपने ग्लैमरस अंदाज और लुक से तहलका मचा देंगी. लेकिन फीफा से जैसे ही दीपिका का लुक सामने आया तो लोग एक बार फिर उनसे निराश दिखे. दीपिका सोशल मीडिया पर अपने फीफा लुक के लिए फिर से ट्रोल होने लगीं. अब एक्ट्रेस ने अपने लुक पर बात की है.
दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए. दीपिका फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं. ट्रॉफी लॉन्च के दौरान दुनियाभर की नजरें सिर्फ उन्हीं पर ही टिकी हुई थीं. लोग ये देखने के लिए काफी उत्सुक थे कि बेशर्म रंग गाने में बिकिनी लुक पर ट्रोल होने के बाद दीपिका फीफा में कैसे अपना लुक कैरी करेंगी? लेकिन दीपिका को फीफा लुक पर भी ट्रोल होना पड़ा. एक्ट्रेस ने अब ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
फीफा लुक पर दीपिका ने क्या कहा?
बेशर्म रंग गाने में अपने बिकिनी लुक पर ट्रोल होने के बाद लोगों को लगा था कि दीपिका फीफा में अपने ग्लैमरस अंदाज और लुक से तहलका मचा देंगी. लेकिन फीफा से जैसे ही दीपिका का लुक सामने आया तो लोग एक बार फिर उनसे निराश दिखे और फिर क्या था...दीपिका सोशल मीडिया पर अपने फीफा लुक के लिए फिर से ट्रोल होने लगीं. दीपिका के साथ उनकी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई.
ट्रोलिंग के बाद अब दीपिका ने एक वीडियो शेयर करके अपने फीफा लुक के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में उनके स्पेशल लुक को उनके खास दोस्त और फ्रेंच फैशन डिजाइनर Nicolas Ghesquière ने क्रिएट किया था. Nicolas Ghesquière साल 2013 से Louis Vuitton हाउस के वुमन क्रिएटिव डायरेक्टर हैं.













