
EVM की विश्वसनीयता पर जयराम रमेश ने उठाए सवाल, अब निर्वाचन आयोग ने चिट्ठी लिखकर दिया जवाब
AajTak
निर्वाचन आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में कहा है कि रमेश ने तो खुद सुप्रीम कोर्ट में EVM और वीवीपैट के मुद्दे पर जो याचिका दाखिल की थी वह भी अभी तक कोर्ट के समक्ष लंबित ही है. आयोग ने कहा कि ईवीएम में कोई खामी या अनियमितता नहीं है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने विपक्षी दलों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चिट्ठी लिखी गई थी और वीवीपैट पर स्पष्टीकरण के लिए INDIA प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय मांगा था. आयोग ने जयराम रमेश के पत्र का जवाब देते हुए चिट्ठी लिखी है.आयोग ने अपने पत्र में जवाब दिया है कि EVM और वीवीपीएटी के मुद्दे पर वो पहले ही अपना स्टैंड साफ और स्पष्ट कर चुका है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट भी EVM और VVPAT के मुद्दे पर अपना फैसला सुना चुके हैं.
हालांकि आयोग सुप्रीम कोर्ट के समक्ष EVM और वीवीपैट के मुद्दे पर दाखिल ताजा अर्जी में भी अपना जवाब दाखिल कर चुका है. निर्वाचन आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में कहा है कि रमेश ने तो खुद सुप्रीम कोर्ट में EVM और वीवीपैट के मुद्दे पर जो याचिका दाखिल की थी वह भी अभी तक कोर्ट के समक्ष लंबित ही है. आयोग ने कहा कि ईवीएम में कोई खामी या अनियमितता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश की विभिन्न अदालतों ने इस संबंध में कई बार यह स्पष्ट किया जा चुका है.
आयोग ने अपने पत्र में यह भी कहा की EVM और VVPAT की पारदर्शिता के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. कोर्ट ने न केवल उसे खारिज किया बल्कि उसे पब्लिसिटी स्टंट बता कर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था.
चुनावी तैयारियों पर निर्वाचन आयोग की बैठक
वहीं देश भर में आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों के दौरे का श्रीगणेश करने से पहले निर्वाचन आयोग उप निर्वाचन आयुक्तों के साथ अहम बैठक कर रहा है. उपायुक्तों ने हाल ही में देश के अधिकांश राज्यों का दौरा पूरा किया है. र्वाचन आयोग राज्यों के क्रमवार दौरों की शुरुआत आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से कर रहा है.रविवार से बुधवार तक ये दौरा होगा. इसके ठीक पहले शनिवार को निर्वाचन आयोग के उपायुक्त आयोग को हाल ही में किए लगभग सभी राज्यों के दौरे की रिपोर्ट देंगे. आयोग अपने दौरे में इस रिपोर्ट को भी अपनी बैठकों का आधार बनाएगा.
विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही है ईसी की टीम

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





