
Etawah: लॉयन सफारी में शेरनी सोना के चौथे शावक की मौत, सामने आई ये वजह
AajTak
इटावा लॉयन सफारी में एक और शावक की मौत हो गई है. शेरनी सोना के 5 शावकों में से अब तक चार की जान चली गई है. इसको लेकर सफारी के उपनिदेशक ने जानकारी दी है. बताया है कि शावक को पेट फूलने और सांस लेने की समस्या हो रही थी. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी.
यूपी में इटावा की लॉयन सफारी में गुरुवार को एक और शावक की मौत हो गई है. शेरनी सोना ने 5 शावकों को जन्म दिया था. इनमें से अब तक 5 दिनों में चार शावकों की जान चली गई है. इसको लेकर सफारी के उपनिदेशक जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी है.
जयप्रकाश सिंह ने बताया है कि शावक को पेट फूलने और सांस लेने की समस्या हो रही थी. इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई. इसका कारण सांस रुकना पाया गया है. शावक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी.
पहले प्रसव में 5 शावकों का जन्म लेना दुर्लभ घटना
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय बब्बर शेरों में प्रथम प्रसव के दौरान 100 घंटे में 5 शावकों का जन्म लेना अत्यंत दुर्लभ घटना है. शेरनी सोना के 6 जुलाई 2023 को जन्मे पहले शावक को सफारी के नियो नेटल सेंटर में वन्यजीव चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.
अखिलेश यादव ने प्रशासन पर खड़े किए थे सवाल
उधर, 11 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शावकों की मौत की घटना पर ट्वीट कर सफारी के प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था, "इटावा लॉइन सफारी में तीन शावकों की दुखद मौत की जिम्मेदारी तत्काल निर्धारित हो. अनुभवहीन, अदक्ष नेतृत्व को बदला जाए. गर्भावस्था की पूर्व सूचना के बाद भी देखरेख में लापरवाही बरती गई. न तो प्रक्रिया का पालन किया गया, न IVRI बरेली और CZA को बताकर पोस्टमार्टम किया गया".

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











