
Elon Musk का बड़ा दांव: xAI ने X को $45 बिलियन में खरीदा, AI और सोशल मीडिया का होगा महाविलय!
AajTak
एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने X (पूर्व में ट्विटर) का अधिग्रहण कर लिया है. यह सौदा $45 बिलियन (जिसमें $12 बिलियन का कर्ज शामिल है) में ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के तहत पूरा हुआ.
एलन मस्क ने घोषणा की कि उनकी AI कंपनी xAI ने X (पूर्व में ट्विटर) का अधिग्रहण कर लिया है. यह सौदा $45 बिलियन (जिसमें $12 बिलियन का कर्ज शामिल है) में ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के तहत पूरा हुआ. मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, 'xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. आज, हम डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को मिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं.' उन्होंने यह भी बताया कि इस विलय के बाद संयुक्त कंपनी की कुल वैल्यू $80 बिलियन होगी.
दो साल पहले बनी यह कंपनी xAI तेजी से दुनिया की अग्रणी AI प्रयोगशालाओं में से एक बन गई है.
मस्क ने कहा कि xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. आज, हम आधिकारिक तौर पर डेटा, मॉडल, कंप्यूट, वितरण और प्रतिभा को मिलाने का कदम उठाते हैं. यह संयोजन xAI की उन्नत AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को अनलॉक करेगा. संयुक्त कंपनी सत्य की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाने के अपने मूल मिशन के प्रति सच्चे रहते हुए अरबों लोगों को अधिक स्मार्ट, अधिक सार्थक अनुभव प्रदान करेगी. यह हमें एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनाने की अनुमति देगा जो न केवल दुनिया को दर्शाता है बल्कि सक्रिय रूप से मानव प्रगति को गति देता है.
मस्क ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि यह तो एक शुरूआत है.
AI की रेस में मस्क की बड़ी चाल
- xAI, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था, हाल ही में $40 बिलियन वैल्यूएशन पर निवेशकों से $6 बिलियन जुटा चुकी है. - फरवरी में, मस्क ने OpenAI को खरीदने के लिए $97.4 बिलियन की पेशकश की थी, लेकिन OpenAI ने इसे ठुकरा दिया. - xAI अब मेगा-सुपरकंप्यूटर "Colossus" का निर्माण कर रही है, जो दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर क्लस्टर बताया जा रहा है. - फरवरी में, xAI ने अपना नया AI चैटबॉट Grok-3 लॉन्च किया था, जो OpenAI और चीन की DeepSeek जैसी कंपनियों से मुकाबला कर रहा है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









