
Earthquake in Japan: जापान में जलजला... 20 लाख घरों में बिजली गुल, 11 साल पुरानी सुनामी की दहशत में लोग
AajTak
Earthquake in Japan: भूकंप फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था और स्थानीय समयानुसार रात 11:36 बजे इसके तुरंत बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए एक मीटर की सुनामी लहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है.
जापान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके (Earthquake in Japan) महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई. यह भूकंप के झटके सामान्य से कहीं ज्यादा हैं. बुधवार को जापान में एक के बाद एक लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप रात करीब 8:06 बजे आया जिसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो के 297 किमी उत्तर-पश्चिम में था. जोरदार झटकों के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था. यह वही क्षेत्र हैं जो अब तक नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी झेल चुका है. हालांकि बुधवार को महसूस हुए भूकंप के झटकों में फिलहाल किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है.
20 लाख घरों की बिजली हुई गुल वहीं, भूकंप के झटकों के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में अंधेरा छा गया है. टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए वीडियो जापान में भूकंप के झटके का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
भूकंप के झटकों के कारण जापान की मेट्रो का नजारा कुछ ऐसा दिखा.
22 जनवरी को भी महसूस किए गए ऐसे झटके इससे पहले 22 जनवरी को जापान के दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. भूकंप शनिवार को दोपहर 1 बजकर 08 मिनट पर आया था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप क्यूशू द्वीप के पास एक बजे के बाद आया, जिसका केंद्र 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर स्थित था.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









