
'DOGE प्रोजेक्ट तक बने रहेंगे', ट्रंप प्रशासन से मस्क की विदाई की अटकलों पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई
AajTak
व्हाइट हाउस ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया कि मस्क DOGE एडमिनिस्ट्रेटर के पद से हटने वाले हैं. व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि DOGE में मस्क का कार्य पूरा होने पर वो सेवा से हट जाएंगे. ट्रंप ने मस्क को सरकारी वित्तपोषण में कटौती और संघीय एजेंसियों के बंद करने का नेतृत्व करने के लिए DOGE में नियुक्त किया था.
व्हाइट हाउस ने एलन मस्क की DOGE से विदाई की चल रहे खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस ने उस रिपोर्ट को 'कचरा' बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि एलन मस्क जल्द ही DOGE एडमिनिस्ट्रेटर के पद से हट जाएंगे. व्हाइट हाउस ने दोहराया कि ट्रंप और मस्क, दोनों ही पहले ही सार्वजनिक तौर पर पहले ही बता चुके हैं कि DOGE में काम पूरा होने के बाद ही पद से हटेंगे.
व्हाइट हाउस ने एलन मस्क की विदाई की खबरों पर क्या कहा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने पोलिटिको की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि ट्रंप ने कैबिनेट में मस्क के जल्द हटने की बात कही थी. लीविट ने X (ट्विटर) पर कहा, 'मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि एलन सार्वजनिक सेवा से तब हटेंगे जब DOGE का कार्य पूरा हो जाएगा.' लीविट ने पोलिटिको की रिपोर्ट को कचरा बताया.
पोलिटिको ने मस्क को लेकर क्या दावा किया?
पोलिटिको ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप मस्क और उनके DOGE पहल से संतुष्ट हैं, लेकिन हाल के दिनों में दोनों ने यह तय किया है कि मस्क जल्द ही पद से इस्तीफा देकर अपने बिजनेस के कामों में लग जाएंगे. हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मस्क कब इस पद से इस्तीफा देंगे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप और एलन मस्क को लगा तगड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट चुनाव जीत गईं क्रॉफर्ड, कौन हैं ये?

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









