
Diya Aur Baati Hum फेम दीपिका सिंह अब बड़े पर्दे पर करेंगी राज, इस फिल्म से करने जा रही बॉलीवुड डेब्यू
AajTak
फिल्म में अपने किरदार के बारें बात करते हुए दीपिका ने कहा- मौसमी का कैरेक्टर मेरे दिल के काफी करीब है. वह एक ऐसी लड़की है, जिसने जिंदगी में कुछ नियम बनाए हैं और वो अपने असूलों से कंप्रोमाइज नहीं करती है.
'दीया और बाती हम' सीरियल में काम करके घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह अब बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही है. पॉपुलर शो 'दीया और बाती हम' में एक संस्कारी बहू के किरदार से लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस अब अपनी पहली फिल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर दिखने के लिए तैयार हैं.
फिल्म में कैसा होगा दीपिका का रोल? दीपिका सिंह अपनी डेब्यू फिल्म में मौसमी के किरदार में नजर आएंगी. मौसमी एक ऐसी लड़की है, जो अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है. फिल्म की कहानी मौसमी और टीटू के ईर्द-गिर्द घूमती है. मौसमी को लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. लेकिन मुश्किल तब आती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्तों में दरार आ जाती है.
IIFA 2022: Kriti Sanon को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, स्ट्रैप्लेस गाउन में ग्लैमरस लुक से बिखेरा जलवा
फिल्म में अपने किरदार के बारें बात करते हुए दीपिका ने कहा- मौसमी का कैरेक्टर मेरे दिल के काफी करीब है. वह एक ऐसी लड़की है, जिसने जिंदगी में कुछ नियम बनाए हैं और वो अपने असूलों से कंप्रोमाइज नहीं करती है.
फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली की सिंपल लव स्टोरी पर बेस्ड है, जो जिंदगी के बड़े मैसेज को एंटरटेनिंग अंदाज में पेश करती है. टीटू अंबानी 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
IIFA 2022: अभिषेक को डांस करता देख Aishwarya Rai भी थिरकीं, सीट पर बैठकर ही लगाए ठुमके

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












