
Diesel Price: किसे मिलेगा 25 रुपये लीटर महंगा डीजल, ये है लिस्ट
AajTak
Diesel Price Increase News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है. इसका असर घरेलू बाजार पर दिखना शुरू हो गया है. OMCs ने बल्क यूजर्स के लिए डीजल के रेट में वृद्धि कर दी है. आइए जानते हैं कि कौन हैं बल्क कस्टमर्स...
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने बल्क कस्टमर्स (Bulk Customers) के लिए डीजल के दाम (Diesel Price) में प्रति लीटर 25 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है. इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये बल्क कस्टमर्स कौन हैं, जिन्हें अब डीजल खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. आइए OMCs के बल्क कस्टमर्स की लिस्ट पर डालते हैं नजरः
अधिक वॉल्यूम में ईंधन खरीदने वाले
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल खरीदने वाले बल्क कस्टमर्स की श्रेणी में आते हैं. रक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठान, रेलवे और विभिन्न ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, पावर प्लांट, सीमेंट प्लांट, केमिकल प्लांट और अन्य इंडस्ट्रियल प्लांट इसमें शामिल हैं. इनके अलावा एयरपोर्ट्स, मॉल और अन्य इंडस्ट्रियल प्रतिष्ठान भी बल्क कस्टमर्स में आते हैं.
क्यों बढ़े हैं रेट
इंटरनेशनल मार्केट में हाल में क्रूड ऑयल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है. दूसरी ओर, चार नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल के रिटेल दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इसके चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव काफी अधिक बढ़ा है. इसके चलते बल्क यूजर्स के लिए डीजल के दाम में यह वृद्धि हुई है. हालांकि, रिटेल यूजर्स पर इस बढ़ोत्तरी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
प्राइवेट कंपनियों की मुसीबत बढ़ी













