
Delhi Weather News: दिल्ली में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान, कल कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट
AajTak
राजधानी के अधिकतम तापमान की बात करें तो शनिवार को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नवंबर का महीना आधा बीत चुका है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राजधानी में कोहरा छाया रहा और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलीं.
पीटीआई के मुताबिक राजधानी के अधिकतम तापमान की बात करें तो शनिवार को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस बीच, सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई, जबकि पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध और घने कोहरे का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
कश्मीर में बर्फबारी से गिरेगा तापमान
बता दें कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों में तेज सर्दी का आगाज होने वाला है. कारण, जम्मू-कश्मीर और ऊपरी हिमालय में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी हुई है, जिससे दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सर्द हवाएं चलने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली इन हवाओं के कारण नमी और ठंड में बढ़ोतरी होगी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







