
Delhi Weather: दिल्ली में 3 डिग्री तक गिरा पारा, नए साल से पहले शीतलहर और कोहरे की चेतावनी
AajTak
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave) से सर्दी बढ़ी है.
IMD Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्य शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने आज (सोमवार), 26 दिसंबर को भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है. नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली में कई हिस्सों में सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह के समय अलाव जलाते नजर आए. राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एकदम से बड़ी गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली में न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया. जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है.
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब कैटेगरी में बरकरार है. केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार है, जो कि खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 दिसंबर से सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. साथ ही तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







