
Delhi Pollution: दिसंबर में प्रदूषण से राहत! दिल्ली में 5 सालों में सबसे साफ हवा, AQI हुआ कम
AajTak
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक, दिसंबर के पहले 10 दिनों की अवधि में दिल्ली ने पिछले 5 सालों की इसी अवधि की तुलना में 2023 में अपना सबसे कम दैनिक औसत AQI दर्ज किया है. वहीं, इस अवधि में दिल्ली में एक भी दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंचा है.
सर्दियों की शुरुआत दिल्ली के लिए प्रदूषण की एक बड़ी समस्या लेकर आती है. यहां ठंड के साथ ही स्मॉग भी पैर पसारने लगता है. लेकिन इस बार दिसंबर के महीने में दिल्लीवालों को कुछ राहत मिली है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक, दिसंबर में दिल्ली ने पिछले 5 सालों की तुलना में 2023 में सबसे कम दैनिक औसत AQI दर्ज किया है.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुताबिक, दिसंबर के पहले 10 दिनों की अवधि में दिल्ली ने पिछले 5 सालों की इसी अवधि की तुलना में 2023 में अपना सबसे कम दैनिक औसत AQI दर्ज किया है. वहीं, इस अवधि में दिल्ली में एक भी दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंचा है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
बता दें कि एक के बाद एक लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अन्य मौसमी गतिविधियों के चलते हवा की रफ्तार में तेजी देखी गई है और यही वजह है कि दिल्लीवालों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है. दिल्ली में इन दिनों हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है.
आज यानी 11 दिसंबर की बात करें तो शाम को करीब 5 बजे दिल्ली का एक्यूआई 318 दर्ज किया जा रहा है. वहीं, कल यानी 12 दिसंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 329 दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा नोएडा में भी इस समय एक्यूआई 319 मापा जा रहा है और कल ये बढ़कर 329 पहुंच सकता है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












