Delhi Crime: रोडरेज में पिस्तौल लेकर घर में घुसने की कोशिश, बदमाशों से भिड़ गई मां, वीडियो वायरल
AajTak
भजनपुरा इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां मामूली झगड़े के दौरान बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और मां-बेटे पर तान दी. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां मामूली झगड़े के दौरान बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और मां-बेटे को धमकाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है.
वायरल सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर तेजी से 2 लड़के गली से निकल रहे हैं. इस दौरान उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी एक कार से टकरा जाती है. कार मालिक अभिषेक कश्यप अपनी मां के साथ घर से बाहर आता है और बदमाशों से इसका विरोध करना शुरू कर देता है.
मामूली कहनासुनी में बदमाशों ने मां-बेटे पर तानी पिस्तौल
इस कहासुनी के दौरान बदमाश पिस्तौल निकला लेते हैं और मां-बेटे को धमकाने लगते हैं. कार मालिक अभिषेक घर के अंदर चला जाता है. लेकिन बदमाश पिस्तौल लेकर घर में घुसने की कोशिश करने लगते हैं. इस दौरान अभिषक की मां बदमाशों का डटकर सामना करती है और उन्हें घर में घुसने नहीं देती है.
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











