
Delhi: तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटी सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
AajTak
दिल्ली के द्वारका मोड़ पर डीटीसी की क्लस्टर बस स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया. इस हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला द्वारका मोड़ का है. यहां दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की क्लस्टर बस (रूट संख्या-764) ने दो व्यक्ति को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान बापरौला गांव निवासी पंकज (34) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह द्वारका मोड़ से सूचना मिली कि एक क्लस्टर बस ने दो युवकों को टक्कर मार दी. स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम वहां तुरंत पहुंच गई. हादसे के कारण घटनास्थल पर ट्रैफिक जाम हो गया. पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.
द्वारका जिले के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि क्लस्टर बस से स्कूटी की टक्कर हुई थी, जिसमें स्कूटी सवार एक शख्स की मौत हो गई. उन्होंने स्कूल छात्र की मौत से इनकार किया है. बस में बैठे प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस ड्राइवर ने शराब पी हुई थी. वह नजफगढ़ से द्वारका की तरफ जा रहा था. नगली सक्रावती के पास उसने पहले स्कूटी पर जा रही एक महिला व उसके बच्चे को तेज ब्रेक लगाकर टक्कर मार दी. स्कूटी सवार महिला व बच्चा बाल-बाल बचे, वहीं कुछ दूर पहुंचने पर दोबारा एक स्कूटी सवार बस की चपेट में आने से बचा.
बताया जा रहा है कि यात्रियों ने भी बस चालक का विरोध किया. लेकिन बस चालक लेट होने का हवाला देकर अपनी धुन में तेज रफ्तार से चलता रहा. आखिरकार द्वारका मोड़ पर एक दूसरी बस को ओवरटेक करने के चलते यह दुर्घटना हुई. एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच हॉस्पिटल में जंग लड़ रहा है.
(रिपोर्ट- ओपी शुक्ला)

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





