
Delhi के मुंडका में हादसा, बिल्डिंग में लगी भयानक आग, देखें वीडियो
AajTak
दिल्ली के मुंडका इलाके में आज शाम एक इमारत में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसमें एक महिला की मौत हो गई, जिसका शव भी बरामद किया गया है. खबरों के मुताबिक बिल्डिंग में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. शाम 04.45 बजे पुलिस स्टेशन मुंडका में आग को लेकर एक पीसीआर कॉल आई. कॉल की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. इमारत की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखें पूरी खबर विस्तार से.
More Related News













