
Deepika Padukone संग किसिंग सीन देख चौंके Siddhant Chaturvedi के चाचा, गांव से फोन कर पूछा ये अजीब सवाल
AajTak
'द कपिल शर्मा शो' पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने और दीपिका के किसिंग सीन पर बात की थी. कपिल ने सिद्धांत से सवाल किया था कि वह अपनी हर फिल्म की स्क्रिप्ट अपने पेरेंट्स को सुनाते हैं. इस बात के जवाब में सिद्धांत चतुर्वेदी ने हां कहा और फिर एक किस्सा सुनाया.
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में मॉडर्न रिश्तों की उलझनें और पास्ट ट्रॉमा की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के कई बोल्ड सीन्स भी हैं, जिनके चर्चे 'गहराइयां' की रिलीज के पहले से हो रहे हैं. अब सिद्धांत का एक मजेदार वीडियो सामने आया है.
More Related News













