
Cyber Crime: 30 दिन में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी, 21 साल का आरोपी गिरफ्तार
AajTak
नागौर पुलिस ने 87 लाख से अधिक रुपये की साइबर ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड के मुख्य आरोपी सूफियाना इस्माइल शेख पुत्र इस्माइल से को मुंबई से गिरफ्तार किया. आरोपी ने शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए और 87 लाख ₹3000 की ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
राजस्थान के नागौर से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 21 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने महज 30 दिन में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. दो दिन पहले नागौर की साइबर थाना पुलिस ने यूपी और दिल्ली में मौजूद साइबर गैंग के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये आरोपी शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. बता दें, कोतवाली थाना पुलिस ने 87 लाख से अधिक रुपये की साइबर ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड के मुख्य आरोपी सूफियाना इस्माइल शेख पुत्र इस्माइल से को मुंबई से गिरफ्तार किया. आरोपी ने शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए और 87 लाख ₹3000 की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने सिर्फ 30 दिन में ही 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की थी.
साइबर ठगी के आरोप में 21 साल का लड़का गिरफ्तार
नागौर के खिलजियों की मस्जिद बी रोड निवासी मुनव्वर पुत्र मोहम्मद सुलेमान तेली ने गत दिनों कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने G1 एसएसजीए एक्सचेंज एंड स्टडी क्लब नाम से एक WhatsApp ग्रुप बनाया था. उस ग्रुप के लोगों ने 87 लाख ₹3000 जमा करवा कर उसके साथ ठगी की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी सूफियाना इस्माइल शेख पुत्र इस्माइल शेख (21) को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.
शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर करता था ठगी
इस मामले पर पुलिस निरीक्षक मनीष देव ने बताया कि मनोहर नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ 87 लाख ₹3000 रुपये की साइबर ठगी हुई है. अब तक इस प्रकरण में 150 से अधिक बैंक खाते भी फ्रिज करवाए हैं. जांच में पता चला कि आरोपी के अंतर राज्य गैंग साइबर ठगी गैंग से भी संबंध है. आरोपी ने पूरे देश में 72 स्थानों पर कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की साइबर ठगी मात्र 30 दिनों में की. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






