
'Cute' होने पर लगेगा चार्ज? IndiGo से सोशल मीडिया यूजर ने सवाल पूछकर छेड़ दी बहस
AajTak
इंडिगो एयरलाइन से सफर करने वाले एक यात्री की टिकट को लेकर ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई, जब एयरलाइन ने उससे 100 रुपये का 'क्यूट चार्ज' वसूल लिया. इंडिगो ने जवाम में कहा, "ये वह अमाउंट है, जो एयरपोर्ट पर इस्तेमाल की जा रही मेटल-डिटेक्टिंग लगाने वाली मशीनों, एस्केलेटर और अन्य उपकरणों के उपयोग के लिए लिया जाता है."
इंडिगो (IndiGo) पर सफर करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने एयरलाइन से सवाल पूछते हुए पोस्ट किया, जिसके बाद इंटरनेट पर उसकी चर्चा शुरू हो गई. 'X' पर पोस्ट करते हुए यूजर ने एयरलाइन से पूछा कि उससे लिया गया 'क्यूट चार्ज' क्या है. श्रेयांश सिंह नाम के सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट में अपने एयरलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि एयरलाइंस ने किराए के अलावा उससे 50 रुपये 'क्यूट चार्ज' के तौर पर वसूले हैं.
यूजर ने पोस्ट में लिखा, "टिकट के किराये के ब्रेकअप में 50 रुपये के आगे 'क्यूट चार्ज' लिखा हुआ था." स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "प्रिय IndiGo6E, यह 'क्यूट फीस' क्या है? क्या आप क्यूट होने के लिए यूजर से पैसे लेते हैं? या आप इसलिए पैसे लेते हैं क्योंकि आपको लगता है कि आपके विमान क्यूट हैं?"
उन्होंने आगे लिखा कि यह 'यूजर डेवलप्मेंट फी' क्या होती है? जब मैं आपके हवाई जहाज में यात्रा करता हूं, तो आप मुझे कैसे डेवलप करते हैं? यह 'एविएशन सेक्योरिटी फी' क्या है? क्या मैं सफर करते वक्त अपनी सुरक्षा के लिए सरकार को टैक्स नहीं दे रहा हूं? या नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा को व्यवसायों के लिए आउटसोर्स कर दिया है? कृपया जवाब दो, क्योंकि अब तुम लोगों का ज्यादा हो रहा है.
श्रेयांश सिंह के सवालों के जवाब में इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि 'क्यूट चार्जेज' का मतलब कॉमन यूजर टर्मिनल इक्विपमेंट चार्ज से है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







