
China Taiwan Crisis 2022: ताइवान में छिड़ी जंग तो मुश्किल में फंस जाएंगी कार और मोबाइल कंपनियां
AajTak
साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर काफी बुरा असर हुआ. हालांकि इसके बाद भी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ताइवान का दबदबा बरकरार रहा है. ताइपेई स्थित रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के टोटल ग्लोबल रेवेन्यू में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक रही.
चीन और ताइवान के बीच दशकों से जारी खींचतान (China Taiwan Crisis 2022) पिछले कुछ दिनों से चरम पर है. अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी (US Speaker Nancy Pelosi) की हालिया ताइवान यात्रा (Nancy Pelosi Taiwan Visit) ने संकट को एक बार फिर से उभार दिया है. चीन इस यात्रा की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार चेतावनी दे रहा था और अब इस बात की आशंका गहरा गई है कि कहीं ताइवान की खाड़ी (Taiwan Straight) में जंग की शुरुआत न हो जाए. इन सब घटनाक्रमों के बीच दुनिया को एक अन्य चिंता सता रही है. पहले ही ऑटो (Auto Industry) से लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री (Smartphone Industry) तक चिप शॉर्टेज (Chip Shoratge) से परेशान हैं. ताइवान में स्थिति बिगड़ने पर यह संकट और गंभीर हो सकता है क्योंकि यह छोटा देश सेमीकंडक्टर (Semiconductor) के मामले में दुनिया की फैक्ट्री है.
ऐसे हुई सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत
सेमीकंडक्टर के मामले में ताइवान के उभार की शुरुआत हुई साल 1985 में. ताइवान की सरकार ने Morris Chang को अपने देश में उभरती सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को डेवलप करने के लिए खाका तैयार करने का काम सौंपा. इसके बाद साल 1987 में ताइवान सरकार, Morris Chang, Chang Chun Moi और Tseng Fan Cheng ने मिलकर 'ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) की स्थापना की. आज यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है. सेमीकंडक्टर के मामले में इस कंपनी के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि TSMC एक समय ग्लोबल मार्केट की 92 फीसदी डिमांड को पूरा कर रही थी. वहीं दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग की हिस्सेदारी महज 8 फीसदी पर सीमित थी.
ताइवान पर निर्भर हैं दुनिया की दिग्गज कंपनियां
साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर काफी बुरा असर हुआ. हालांकि इसके बाद भी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ताइवान का दबदबा बरकरा ही है. ताइपेई स्थित रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के टोटल ग्लोबल रेवेन्यू में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक रही. इसमें सबसे ज्यादा योगदान TSMC का ही रहा. TSMC अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है और Apple, Qualcomm, Nvidia, Microsoft, Sony, Asus, Yamaha, Panasonic जैसी दिग्गज कंपनियां उसकी क्लांइट हैं.
इन चीजों में होता है सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





