
chandu champion: मंडे टेस्ट में पास हुई 'चंदू चैंपियन', किया ओपनिंग से ज्यादा कलेक्शन, मगर मुश्किल है आगे की राह
AajTak
'चंदू चैंपियन' से जितनी शुरुआत की उम्मीद थी, बॉक्स ऑफिस पर उससे कम ओपनिंग मिली. लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज और जनता से मिले बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने दमदार वीकेंड कलेक्शन जुटा लिया और अब मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है.
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई. शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड में अच्छी ग्रोथ के साथ फिल्म ने सॉलिड कलेक्शन किया.
इंडिया के पहले पैरालिम्पिक गोल्ड विनर मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बनी इस फिल्म में कार्तिक ने लीड रोल निभाया है. 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके कबीर खान ने 'चंदू चैंपियन' डायरेक्ट की है.
फिल्म से जितनी शुरुआत की उम्मीद थी, बॉक्स ऑफिस पर उससे कम ओपनिंग मिली. लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज और जनता से मिले बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने दमदार वीकेंड कलेक्शन जुटा लिया और अब मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है.
'चंदू चैंपियन' का मंडे कलेक्शन कार्तिक की फिल्म ने शुक्रवार को 5.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. पिछले 7 साल में ये पहली बार हुआ जब कार्तिक की किसी फिल्म को 6 करोड़ से कम ओपनिंग मिली हो. मगर पिछले एक-डेढ़ साल में ये ट्रेंड भी नजर आया है कि जनता नई फिल्मों को लेकर थोड़ा सचेत रहती है और शुक्रवार को लोगों की राय सामने आने के बाद फिल्म के दर्शक बढ़ते हैं.
'चंदू चैंपियन' के साथ भी ऐसा ही हुआ. शनिवार को फिल्म ने बड़ा जंप लिया और 7.70 करोड़ कमाए. रविवार को एक बार फिर से फिल्म की कमाई बढ़ी और इसने 11 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्मों की लाइफ तय करने वाले सोमवार के दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म टिके रहने में कामयाब हुई और रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसने चौथे दिन 5 करोड़ की रेंज में कलेक्शन किया है.
मंडे को ईद ने बचाया लेकिन मंगल लेगा टेस्ट सोमवार को 'चंदू चैंपियन' का कलेक्शन ऑलमोस्ट शुक्रवार के बराबर है. और संडे के मुकाबले कमाई में गिरावट भी उतनी ही है जितनी आमतौर पर सभी हिट फिल्मों में होती है. लेकिन कार्तिक की फिल्म को मंडे के दिन ईद की छुट्टी होने का भी फायदा मिला है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











