
Chandrayaan 3: क्या चीन के रोवर से चांद पर मिलेगा भारत का प्रज्ञान? जानें कितनी दूर हैं दोनों
AajTak
भारत का मून मिशन सफल रहा है और प्रज्ञान रोवर धरती पर चांद की कई अहम जानकारियां भेज रहा है. भारत के रोवर के अलावा चांद पर चीन का रोवर Yutu 2 भी सक्रिय है. चीन ने साल 2019 में इसे चांद पर भेजा था.
भारत के चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग किए हुए एक हफ्ते हो गए हैं. इस बीच चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह से कई जानकारियां भेज रहा है. चांद की सतह पर भारत के रोवर के अलावा एक और देश का रोवर अभी सक्रिय है जिसका नाम युतु 2 (Yutu 2) रोवर है. यह चीन का रोवर है जिसे चीन ने अपने मून मिशन Chang’e 4 के तहत चांद पर भेजा था. हालांकि, यह रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में नहीं है. फिर सवाल उठता है कि ये रोवर आखिर है कहां और भारत के रोवर से कितना दूर है.
चीन ने अपने रोवर को लेकर बेहद कम जानकारी साझा की है. हालांकि, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का रोवर अभी भी चंद्रमा की सतह पर सक्रिय है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी रोवर दो हफ्ते की चांद रात में बंद हो जाता है जब तापमान शून्य से 170 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है. चंद्रमा पर एक रात धरती के लगभग 14 रातों के बराबर होती है.
प्रज्ञान और Yutu 2 रोवर्स के बीच अनुमानित दूरी क्या है?
चीन का मून मिशन चांग'ई-4 3 जनवरी 2019 को दक्षिणी ध्रुव-एटकिन बेसिन में वॉन कर्मन क्रेटर में उतरा था. इसी के साथ ही चीन चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर कंट्रोल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया था. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, चीन के मून मिशन ने निर्देशांक 45.4561 S अक्षांश, 177.5885 E देशांतर पर लैंड किया था.
वहीं, विक्रम लैंडर के लिए चंद्रयान 3 की नियोजित लैंडिंग साइट 69.367621 अक्षांश, 32.348126 देशांतर थी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उन्होंने जिस क्षेत्र में लैंडिंग प्लान किया था, भारत का लैंडर वहीं उतरा है.
इसरो नासा के पूर्व वैज्ञानिक सैयद अहमद, जो अब हैदराबाद में XDLINX प्रयोगशालाओं के लिए काम कर रहे हैं, ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि रोवर्स के बीच की दूरी लगभग 1,948 किमी होगी.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







