
Britain: ब्रिटेन के PM बनने के करीब, पर आखिरी बाजी नहीं जीत पाएंगे ऋषि सुनक?
AajTak
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को शुरुआत से ही प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. वह इस प्रक्रिया में अब तक हर राउंड की वोटिंग में शीर्ष पर रहे हैं. लेकिन एक नए सर्वे के मुताबिक लिज ट्रस से उनका जीत पाना मुश्किल लग रहा है.
ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच सोमवार को लाइव डिबेट होगी. यही डिबेट इनके भविष्य का फैसला करेगी. इसके बाद पोस्टल बैलेट पर वोटिंग होगी. दोनों ही नेता बोरिस जॉनसन की कैबिनेट के कद्दावर नेता रह चुके हैं और प्रधानमंत्री की रेस में अपनी दावेदारी जोर शोर से पेश कर रहे हैं.
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को शुरुआत से ही प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. वह इस प्रक्रिया में अब तक हर राउंड की वोटिंग में शीर्ष पर रहे हैं. लेकिन लिज़ ट्रस से उनका जीत पाना मुश्किल भी लग रहा है.
यूगव (YouGov) के हालिया सर्वे से इसके संकेत मिले हैं. इस सर्वे में प्रधानमंत्री की दौड़ में लिज़ ट्रस ने ऋषि सुनक पर 28 वोटों की बढ़त बना ली है.
कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने गुरुवार को सुनक और ट्रस को पार्टी नेतृत्व के आखिरी चरण में पहुंचाने के लिए वोट किया था.
ब्रिटेन की मार्किट रिसर्च और डेटा एनालिस्टिक कंपनी यूगव सर्वे के मुताबिक, सुनक और ट्रस में से किसी एक को अगला प्रधानमंत्री चुना जाएगा. इन दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए चार अगस्त से लेकर सितंबर की शुरुआत तक वोटिंग होगी.
इस हफ्ते की शुरुआत में आंकड़ों से पता चला था कि 46 साल की ट्रस, सुनक को 19 अंकों से हरा देंगी. ट्रस ने मजबूत बढ़त बरकरार रखी है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







