
Brahmastra Trailer में नजर आये Shah Rukh Khan, होने लगी चर्चा
AajTak
फैंस काफी वक्त से पर्दे पर किंग खान की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही खत्म भी होने वाला है. इस बीच लोगों ने 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देखा और नोटिस किया उसमें किंग खान भी हैं.
Brahmastra Trailer: 15 जून 2022 का दिन फिल्मी फैंस के लिये बेहद यादगार रहा. आखिकार होता भी कैसे ना लंबे इंतजार के बाद 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर जो रिलीज हुआ है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा चुका है. 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर को लोगों ने इतने गौर से देखा है कि उसमें शाहरुख खान को भी ढूंढ निकाला है. आपको नहीं देखा ना, चलिये हम दिखा देते हैं.
क्या 'ब्रह्मास्त्र' दिखेंगे शाहरुख? दुनियाभर में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान का क्या रुतबा इससे हर कोई वाकिफ है. फैंस काफी वक्त से पर्दे पर किंग खान की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही खत्म भी होने वाला है. इस बीच लोगों ने 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देखा और नोटिस किया उसमें किंग खान भी हैं. पहली बार में ये चीज असंभव सी लगती है, क्योंकि शाहरुख खान ने अब तक ट्रेलर को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है.
Brahmastra का ट्रेलर देख लोगों के रोंगटे खड़े, बोले- ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
पर शाहरुख खान के फैंस ने ट्रेलर के स्क्रीन शॉट्स निकालकर ये दावा किया है कि वो फिल्म में कैमियो रोल निभाते हुए दिखने वाले हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर में शाहरुख के किरदार को एकदम कंफर्म बता रहे हैं. वहीं काफी लोग तस्वीरों में शाहरुख की झलक देख कर खुशी से झूम उठे हैं. वैसे तस्वीरें देख कर तो यही लग रहा है कि ट्रेलर में शाहरुख खान ही हैं. बाकी पूरा सच फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा.
जब तक सबूत के तौर पर ये ट्वीट देखिये-
#ShahRukhKhan A Scientist Cameo today (short time) hopefully in #BrahmastraTrailer #Brahmastra 🙏👐👌 pic.twitter.com/gqtOlSM4E2

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











