
Brahmastra के बिजनेस पर मंडरा रहा खतरा टला, अब लीक नहीं होगी फिल्म, कोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक
AajTak
ब्रह्मास्त्र की अवैध स्ट्रीमिंग पर मेकर्स को राहत मिली है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने 18 वेबसाइट पर फिल्म की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध रूप से फिल्म अपलोड करने वाली वेबसाइट से फिल्म देखने और डाउनलोड करने, किसी भी तरह से होस्टिंग, स्ट्रीमिंग, पुनःप्रसारण, प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है. ब्रह्मास्त्र के खिलाफ कभी बायकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा, तो कभी फिल्म के एक्टर रणबीर कपूर को ट्रोल किया जा रहा है. अब ब्रह्मास्त्र से जुड़े एक नए विवाद में फिल्ममेकर को राहत मिली है. जानते हैं पूरा माजरा.
ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को मिली राहत
ब्रह्मास्त्र की अवैध स्ट्रीमिंग पर फिल्ममेकर को राहत मिल गई है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने 18 वेबसाइट पर फिल्म की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध रूप से फिल्म अपलोड करने वाली वेबसाइट से फिल्म देखने और डाउनलोड करने, किसी भी तरह से होस्टिंग, स्ट्रीमिंग, पुनःप्रसारण, प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से 18 वेबसाइट ब्लॉक करने का नोटिफिकेशन जारी करने को कहा है.
ब्रह्मास्त्र के लीक होने का खतरा टला
जैसा कि सभी जानते हैं किसी भी नई फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे कई अवैध वेबसाइट्स पर लीक कर दिया जाता है. ब्रह्मास्त्र वैसे भी 2022 की मचअवेटेड मूवी है. इसी के लीक पर रोक लगाने के लिए फिल्ममेकर ने याचिका दी थी. जिस पर अब कोर्ट का फैसला आ गया है. अब उम्मीद है कि ब्रह्मास्त्र रिलीज के बाद लीक ना हो. मूवी लवर्स फिल्म को सीधा सिनेमाघरों में जाकर देखें. वैसे भी रणबीर कपूर की ये फिल्म विजुअल ट्रीट है. मूवी के VFX में मेकर्स ने भारी भरकम अमाउंट खर्च किया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का बजट 350-400 करोड़ है.
ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले थे रणबीर-आलिया के दिल

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












